Lime Electricity Lightning

Friday, February 13, 2015

अपने स्‍मार्ट फोन का वेवकैम में बदलिये

Computer और Android Phone अब धीरे धीरे एक दूसरे के पूरक( Supplementary) बनते जा रहे है, जैसे पिछली Post में हमनें Android Phone को Computer के साथ कई प्रकार से Use किया है, जैसे -  
आज भी आपको एक काम की जानकारी दे रहा हॅू, अगर आप Facebook, स्‍काइप या Google+ Hangout पर वीडियो चैट करना चाहते हैं, लेकिन आपके पास Webcam नहीं है तो आप अपने  Android Phone को भी  Webcam की तरह Use कर सकते हैं, आइये जानते हैं कैसे -

  • आपको अपने android Phone को Webcam में बदलने के लिये अपने Computer और android Phone में DroidCam Apps Download करना होगा। यह Apps android Phone के लिये आप Google Play Store से Download कर सकते हैं तथा Computer के लिये आप DroidCam की Site से Download कर सकते हैं।
  • Droidcam आपके Windows XP और Windows 7 को Support करता है। 
  • अब अपने android Phone और Computer इस Apps को रन कीजिये।

व्‍हाटऐप पर अपनी लोकेशन कैसे शेयर करें

whatsapp एक Most popular chatting app है, आप word की किसी भी city में whatsapp के जरिये Friends and relatives से Chat कर सकते हो, इसके अलावा Audio, vedio, Contact और current location भी  share करा सकते हो।


whatsapp share your current location ?
  1. Phone का GPS on कीजिये। 
  2. अब whatsapp open कीजिये। 
  3. Attachments को open कीजिये। 
  4. location को सलेक्‍ट कीजिये। 
  5. Send your current location पर tap/click कीजिये।

अपने मोबाइल फोन से कम्प्यूटर पर इंटरनेट उपयोग करें बडी आसानी से


Easily connect the internet from your mobile to computer 

आज का युग इन्‍टरनेट Internet का युग बन गया है, हर किसी के पास स्‍मार्टफोन Smartphone भी है और कम्‍प्‍यूटर Computer भी है, लेकिन कुछ साइट ऐसी होती हैं जो केवल कम्‍प्‍यूटर पर ही अच्‍छे प्रकार से काम करती है। कम्‍प्‍यूटर Computer पर इन्‍टनेट Internet चलाने के लिये आपको डाटा कार्ड Data Card की आवश्‍यकता होती है, लेकिन अगर आपका स्‍मार्टफोन Smartphone ही आपका डाटाकार्ड Data Card बन जाये तो कैसा रहेगा, सभी स्‍मार्ट फोन Data Card में यह फंग्‍शन Function होता है, सिर्फ जानकारी आवश्‍यकता है - तो आइये जानते है कि अपने मोबाइल फोन Mobile Phone से कम्प्यूटर Computer पर इंटरनेट उपयोग कैसे करें -

विण्‍डोज Vista, 7 and 8 यूजर्स के लिये
इसके लिये आपको अपने फोन की UBS पोर्ट की आवश्‍यकता होगी, अपने फोन को USB पोर्ट की सहायता से कम्‍प्‍यूटर से कनैक्‍ट कीजिये। जब आप अपने स्‍मार्ट एन्‍ड्राइड फोन को USB पोर्ट कनेक्‍ट करेगें, तो अपने SD card को mount मत कीजिये। अब Settings पर क्लिक कीजिये, यहॉ Wireless & networks आप्‍शन पर जाइये, इसके बाद Tethering & portable hotspot पर क्लिक कीजिये, इसके बाद  USB Tethering आप्‍शन पर tick लगा दीजिये। बस आपके एन्‍ड्राइट स्‍मार्ट फोन से आपके कम्‍प्‍यूटर पर इन्‍टरनेट चलने लग जायेगा।

एंड्रॉयड फोन को रीसेट और फार्मेट कैसे करें






बदलते जमाने का बदलता फोन .......... एंड्रॉयड 
समय के साथ एंड्रॉयड ने बहुत तरक्‍की की है, गूगल भी एंड्रॉयड के साथ नित नये प्रयोग करता ही रहता है, लेकिन एक समस्‍या हमेशा परेशान करती है, वायरस की। वायरस इलैक्‍ट्रोनिक डिवाइसों के लिये बहुत बडा खतरा हो गया है, अगर वायरस आपके फोन को संक्रमित कर दे तो इसके फंग्‍शन ठीक तरीके से काम नहीं करते हैं। जिसके लिये कभी-कभी इसे फार्मेट करने की भी आवश्‍यकता पडती है, जिससे यह पुन: नये फोन की तरह रीसेट हो जाता है। आइये जानते हैं कैसे - 
  1. Phone की Menu को ओपन कीजिये। 
  2. अब menu में से Setting को चुनिये। 
  3. यहॉ Privacy Setting को चुनिये। 
  4. Privacy Setting में Factory data reset को चुनिये। 
  5. अगर आपको SD Card फार्मेट नहीं करना है तो Format SD Card से टिक हटा दीजिये। 
  6. अब reset phone बटन पर क्लिक कर दीजिये। 
  7. कुछ ही समय में आपका Phone reset या Format हो जायेगा। 
आप Factory data reset करने के लिये इस कोड का भी प्रयोग कर सकते हैं -  *2767*3855#  इस कोड को डायल करके ok दबाने पर आपका Phone रीसेट हो जायेगा।

नोट - अगर आपके Contacts सिम में है और आप उन्‍हें सु‍रक्षित रखना चाहते हो तो सिम को निकाल कर ही reset करें, क्‍योंकि phone reset करने पर आपके phone का सारा डाटा, Contacts, SMS Gallery फार्मेट हो सकती है।

Android Phone को केवल 2G mode पर कैसे चलायें

3G Data Plan लेने पर Internet की Speed वैसे तो बहुत बढ जाती है, लेकिन यह लगातार Phones and Tablets में 3G Data Use करने पर वह बहुत जल्‍दी खत्‍म भी होता है। Android Phone को अगर आप 3G के बजाय 2G mode पर लगा लें तो आपके Internet की Speed तो थोडी कम हो जायेगी लेकिन आपका  3G Data Plan ज्‍यादा दिन चल जायेगा।

  • अपने Phone की settings पर जाईये।
  • More.. को select कीजिये। 
  • यहॉ Mobile networks को Open कीजिये।
  • 3G service को Open कीजिये। Enable 3G को Open कर Off कर दीजिये।

अपने फोन को फ्री में बनायें अपने कम्‍प्‍यूटर को रिमोट

Android ने Phone Technology को और Computing को एक नई दिशा दी है, आज पता ही नहीं चलता है कि आप Phone चला रहे हो या Computer। यह दोनों आपस में काफी घुल मिल गये हैं, यहॉ तक कि आज Technology की वजह से अपने घर में रखे Computer को अपने Android Phone पर Access कर सकते हो और अगर चाहो तो अपने Computer को अपने android Phone से Remote Control की तरह Control भी कर सकते हो, उसकी सारी Files, Music, Video आदि से अपने android Phone से Access कर सकते हो,  आइये जानते हैं कैसे - 
  1. Android Phone को अपने Computer का Remote Control बनाना है तो सीधी बात है आपको दोनों को आपस में Connect करना होगा, इसके लिये दोनों जगह पर Internet Connection का होना जरूरी है। 
  2. Internet Connect करने के बाद आपको अपने Computer और android Phone में team viewer Apps  Download करना होगा। यह Apps android Phone के लिये आप Google Play Store से Download कर सकते हैं तथा Computer के लिये आप team viewer की Site से Download कर सकते हैं। 
  3. दोनों जगह पर team viewer Apps Download होने के बाद Run कराइये। 
  4. Computer में जब आप team viewer Apps करायेगें तो आपको कुछ इस प्रकार का Panel नजर आयेगा। 
  5. यहॉ आपको 9 digit की Your ID और 4 digit का Password दिखाई देगा, यह हर Computer का अलग होता है। सब इसे नोट कर लीजिये। 
  6. अब अपने android Phone में इस Apps को रन कीजिये।
  7. यहॉ आपको App ओपन करते ही Team viewer ID का Option आयेगा, यहॉ अपने Computer से नोट की गयी 9 digit की Team viewer ID को Type कर दीजिये। 
  8. अब नीचे दिये गये Remote Control Button को दबा दीजिये। 
  9. इसके बाद आपसे Password पूछा जायेगा, यहॉ 4 digit का Password जो आपने पहले नोट किया था उसे Type कीजिये । बस कुछ ही seconds में आपका Computer आपके android Phone पर होगा और आप कहीं भी अपने  android Phone से अपने Computer को  Access कर पायेगें।

Saturday, January 31, 2015

How to Save Your Drivers Before Formatting Your Computer.

By- Pawan Computers Baghauch Ghat, Deoria
एक सॉफ्टवेयर जो आपको अपने कंप्यूटर के ड्राइवर का बैक अप् लेने और उसे बाद में फिर से इस्तेमाल करने की सुविधा देता है ! अगर कभी आप को अपने कंप्यूटर को किसी वजह से फॉर्मेट करना पड़े तो ये सॉफ्टवेयर आप के बहुत काम आ सकता है क्यों की ये सॉफ्टवेयर आपके कंप्यूटर के किसी एक या फिर सभी इंस्टाल्ड ड्राइवर्स का बैकअप् लेकर उन्हें नए इन्स्टाल विंडोज में रिस्टोर करने की सुविधा देता है ! 

undefined





 Driver Backup सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें !